जौनपुर, अप्रैल 8 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बैंड-बाजे के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल और बीईओ अजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया गया और पहली कक्षा में दस बच्चों का नामांकन किया गया। नए नामांकित बच्चों का रोली-तिलक, माल्यार्पण और बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील उपाध्याय, शिक्षक अरुंजय सिंह, आरके मौर्य, विद्याधर पाठक, लक्ष्मीशंकर यादव, सभाजीत यादव, सुनीता यादव और आंगनबाड़ी बहनों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.