स्कूल चलो अभियान की जागरूकता को निकाली रैली
गोरखपुर, जुलाई 2 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुण्डा के शिक्षकों विद्यार्थियों ने बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान' के द्वितीय चरण के अंतर्गत 'स्कूल चलो अभियान' की रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली ग्राम सभा पुण्डा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों ने नारे लगाकर समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया।इस दौरान रंजना कुमारी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, आदर्श चौरसिया, कौशिल्या, सुधा महे, ध्रुव कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र वर्मा, सुनील सिंह, विनीत त्रिपाठी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रैली निकाल स्कूल चलो अभियान की जगाई अलख यह भी पढ़ें- उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी से निकली स्कूल चलो रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.