हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। जनपद में नवीन शैक्षिक सत्र के अवसर पर स्कूल चलो अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट से सिनेमा चौराहा, अटल चौक होते हुए रसखान प्रेक्षागृह तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सीडीओ सान्या छाबड़ा एवं बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें नगर क्षेत्र, बावन, टड़ियावां व सुरसा के 500 से अधिक बच्चे तथा 200 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। रसखान प्रेक्षागृह में प्राथमिक विद्यालय सनफरा के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसए ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में प्रा.वि. जलाखरपुरवा व बावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.