फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ किया। वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इस दौरान डीएम ने बच्चों को पाठय पुस्तकें वितरित की और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाना है जिससे कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न रह पाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिक्षकों का अहम रोल है। वह अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयो में नामांकन कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि इस कार्य को पूरी प्राथमिकता के साथ शिक्षकों को करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.