स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर जोर
औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ शनिवार को वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा व सुना गया। इस दौरान सदर विधायका गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायका ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर व पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.