मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभ पंचायत भवन, कंपनी बाग से सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराए। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। रैली बीएसए विमलेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत भवन से शुरू होकर गंज गुरहट्टी, ताड़ीखाना मार्ग होते हुए पारकर इंटर कॉलेज तक पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.