हरदोई, अप्रैल 10 -- सांडी। नए शैक्षणिक सत्र के तहत ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ कस्बे के देव दरबार इंटर कॉलेज से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। अभिभावकों को पंपलेट वितरित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर धन आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान तभी सफल होगा, जब अभिभावक अपने बच्चों के लिए सरकारी विद्यालयों को प्राथमिकता देंगे। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका गीतांजलि के नेतृत्व में बच्चों ने रैली का स्वागत किया, वहीं बीईओ द्वारा बच्चों का तिलक कर अभिनंदन किया गया। एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल, प्रभाकर मिश्र, मो. इरफान, पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.