पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान के संचालन के संबंध में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश जारी किए है। पत्र में कहा गया कि स्कूल चलो अभियान का संचालन प्रथम चरण में 15 अप्रैल तक किया जाएगा। द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक रहेगा। प्रत्येक जनपद को पांच लाख, प्रत्येक ब्लॉक को दस हजार और प्रत्येक विद्यालय को 2,500 रुपये की धनराशि विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए आवंटित करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के बारे में दिशा-निर्देश दिये गये हैं। स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 4 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में होगा। इसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन व मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंण्डल्स से किया जाएगा। समानान्तर जनपदों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.