स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण आज से
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्येश्य से एक जुलाई यानी बुधवार से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ होगा। एक से 15 जुलाई तक चलने वाले अभियान में जिला एवं ब्लाक स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक स्कूल में प्रवेश से वंचित बच्चों का प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करेंगे। शासन स्तर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकालने के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर के लिए बजट का आवंटन भी कर दिया गया। उधर एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालय भी खुल जाएंगे। यह भी पढ़ें- 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण आज से, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प प्रथम दिन छात्रों के आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही कक्षा छह,आठ एवं नौ,ग्यारह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.