आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़,संवाददाता। पल्हनी के जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ डीएम रविंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभागों और शिक्षकों को मिलकर कार्य करना होगा। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षक नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: विद्यालय से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर बीएसए राजीव पाठक, सोनू सैनी, बीईओ दिनेश वर्मा, अजय तिवारी, दिनेश सिंह, राजेंद्र लाल सेलही के अलावा आधा दर्जनभर विद्यालयों के शिक्षक और बच्चे शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आज स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान...