चंदौली, अप्रैल 1 -- चंदौली, संवाददाता । जिले में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया। बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ अभियान की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक भी किया। इस दौरान सफाई सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान डीएम ने परिषदीय विद्यालय में नए शिक्षा सत्र को लेकर उपस्थित छात्रों को किताबें प्रदान की। वहीं राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक कर बच्चों का पंजीकरण स्कूलों में अवश्य करा...