लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन से ही स्कूल चलो अभियान शुरू किया जा रहा है। सदर स्कूल में सुबह दस बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बतौर मुख्य अतिथि यहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल रहेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। इस मौके पर बच्चों को नया कोर्स भी बांटा जाएगा। वहीं एडमिशन भी होंगे। स्कूल चलो अभियान पूरे जिले में सभी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज मौर्य ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक पहले चरण में स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि छह साल की उम्र पूरी करने वाले सभी बच्चों का एडमिशन स्कूलों में कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों को नया कोर्स पहुंच गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.