संभल, अप्रैल 1 -- आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों समेत प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों के साथ समंवय बनाते हुए बच्चों को स्कूल तक लाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही रैली के माध्यम से ग्रामीणों व बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने को जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर धनराशि भी भेजी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक, द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगा। इस दौरान ब्लॉक स्तर ...