गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से 'स्कूल चलो अभियान' शुरू होगा। इसके तहत सभी स्कूलों में रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा और बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक वीरू प्रजापति ने बताया कि स्कूलों के लिए किताबें भेजी जा रही हैं, हालांकि शिक्षकों का कहना है कि अभी तक किताबें बीआरसी तक ही नहीं पहुंची हैं, जिससे स्कूलों तक पहुंचने में देरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि किताबें बीआरसी पहुंचने के बाद ही स्कूलों को किताबें ले जाने की सूचना दी जाती है, लेकिन अभी कोई सूचना नहीं मिली है। विभाग की ओर से दिव्यांग छात्रों के लिए किताबें बीआरसी पर भेज दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.