मथुरा, अप्रैल 9 -- ग्राम पंचायत भगौसा में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से अभिवावकों से संपर्क करने के दौरान शत प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए स्कूल चलो रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जनवीर ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बाबूलाल मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा अनेक लाभान्वित योजनाएं छात्रों के लिए निशुल्क संचालित की जा रही हैं। जाटव मौहल्ले में वीरीसिंह एवं उनके भाइयों ने छात्रों एवं स्टाफ कर्मियों का स्वागत किया। अटल फौजदार ने बच्चों का अधिक से अधिक नामा...