पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदाह में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत दो विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदाह में संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना एवं शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएसए रोशनी सिंह और विशिष्ट अतिथि के ग्राम प्रधान बेलावती और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार व बीईओ सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर बारी बारी विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बाद में छात्र रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन अमित वर्मा, कपिल गुप्ता ने किया। इस मौके ...