बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरण किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के सभागार में किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा ने कहा कि मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में महत्वपूर्ण स्थापना एवं मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। अभिभावकों एवं बच्चों का विश्वास सरकारी विद्यालयों के प्रति बढा है एवं विद्यालय के पंजीकरण में बच्चों की संख्या में वृद्धि हो गयी है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, अन्य अध्यापकगण एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...