स्कूल चले हम: एक दिन बाद फिर गुलजार होंगे स्कूल, लौटेगी बच्चों की चहल-पहल
गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। करीब एक से सवा महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के सरकारी और अधिकांश निजी स्कूल बुधवार, एक जुलाई से फिर विद्यार्थियों की चहल-पहल से गुलजार हो जाएंगे। स्कूल खुलने के साथ ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा रफ्तार पकड़ेंगी। पहले दिन शिक्षक विद्यार्थियों का गृहकार्य जांचेंगे, पाठ्यक्रम की समीक्षा करेंगे और जुलाई माह की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की रूपरेखा से भी अवगत कराएंगे। विद्यालयों ने विद्यार्थियों के स्वागत और नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी विद्यालयों में बुधवार से नियमित कक्षाएं संचालित होंगी, जबकि जिले के अधिकांश निजी विद्यालय भी इसी सप्ताह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुल जाएंगे। स्कूल खुलने के साथ ही सुबह से परिसर में फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.