स्कूल गेट से हटाया जाए ट्रांसफार्मर, दूसरा रास्ता हो चालू
भदोही, मार्च 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरेरजई की समस्याओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल के मुख्य गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाने तथा विद्यालय का दूसरा गेट खोलने की मांग की। चेताया कि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर में खुले तार खंभे से लपेटे गए हैं और विद्यालय के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। जिसके नीचे बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के ठीक सामने विद्यालय का मुख्य गेट होने से रास्ता बेहद संकरा हो गया है, जिससे आपात स्थिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.