जौनपुर, जनवरी 29 -- बदलापुर। कस्बे के भलुआही गांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पर मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। जिससे गेट के बगल लगे कांच क्षतिग्रस्त हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना का खुलासा करने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात दस बजे के करीब विद्यालय के गेट पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। जहां गेट के बगल लगे कांच पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से चार खोखा बरामद हुआ है। प्रबंधक थॉमस जोसेफ की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना का खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.