पटना, दिसम्बर 7 -- रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाला सेना के जवान का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। सेना के जवान अविनाश कुमार जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित हैं। उनका बेटा सत्यम कुमार जगनपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 28 नवंबर को रोज की तरह स्कूल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। सत्यम की बहन खुशी के अनुसार 28 नवंबर को सत्यम स्कूल गया था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं आया, तो खोजबीन किया गया। दोपहर 2 बजे स्कूल से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में उसे देखा गया। इसके बाद वह एक बस पर चढ़ा और बाद में पटना जंक्शन स्टेशन पर भी देखा गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिवार को आशंका है कि उसे डराकर या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.