हाजीपुर, सितम्बर 26 -- स्कूल गई युवती को रास्ते से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसकी लिखित शिकायत महुआ थाने को की गई है। घटना महुआ थाना के एक गांव की बताई गई है। शनिवार को युवती के घर में लोग सदमे में थे। महुआ थाने के एक गांव निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन ने बताया है कि उनकी पुत्री 17 वर्षीया रोज की तरह युगल सिंह उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा पढ़ने गई थी। जब शाम तक नहीं लौटी तो उसे खोजने निकले। जहां पर पता चला कि कुछ लोगों ने उनकी पुत्री को अपहरण कर लिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि पुत्री को अपहरण कर लेने से हत्या भी कर सकते हैं। उन्होंने सिघाड़ा टाड़ा निवासी पिता और दो पुत्रों को नामजद किया है। घटना बीते 21 सितंबर को बताई गई है। युवती को बरामद करने में पुलिस शिथिलता के कारण घर वाले सदमे में है। -नवनीत कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...