स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता, केस दर्ज
गौरीगंज, मई 22 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री 19 मई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि सुलतानपुर निवासी एक युवक पहले भी छात्रा के संपर्क में था और उसे बहाने से बाहर ले जा चुका था। हाल ही में दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.