फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में घर से स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बेटियों की साइकिलें रेलवे स्टेशन के पास मिलने से परिजन परेशान हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 और 12 साल बेटियां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कंपिल रोड स्थित एक कॉलेज जाने की बात कहकर अपनी-अपनी साइकिलों से निकली थीं। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब दोनों बेटियां घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों के होश उड़ गए। बेटी के घर न पहुंचने पर पिता ने उनकी सहेलियों से संपर्क किया। उसकी सहेलियों ने बताया कि दोनों स्कूल आई ही नहीं। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.