स्कूल गई छात्रा लापता, भागलपुर रेलवे स्टेशन से बदहाल स्थिति में बरामद
कोडरमा, जुलाई 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को छात्रा के पिता ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने के बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई शिकायत मिलते ही तिलैया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से छात्रा की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने उसे भागलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।
कानूनी प्रक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.