विकासनगर, अप्रैल 22 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में स्कूल गई एक छात्रा वापस घर नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पुत्री को उसका बेटा मंगलवार को स्कूल छोड़कर आया था।बेटा दोबारा उसे स्कूल से वापस लेने के लिए पहुंचा तो वह स्कूल में नहीं थी। जिसके बाद आस पडोस व रिश्तेदार के यहां पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बताया कि स्कूल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह एक दुकान तक पैदल चलती हुई दिखाई दी। यह भी पढ़ें- कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता इसके बाद वह इलेक्ट्रिक बस में बैठ गई। कोतवाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही ह।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...