कन्नौज, फरवरी 8 -- गुरसहायगंज। ननिहाल में रह रही स्कूल गई छात्रा को एक युवक बहला फुसला कर ले गया। एक गांव निवासी छात्रा के मामा ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी भांजी (17) जो उसके घर पर रह कर पढाई कर रही थी। गत 5 फरवरी को वह घर से पंचम लाल इण्टर कालेज सियरमऊ कहकर गई थी। जिसे पड़ोसी गांव निवासी एक युवक बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.