गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र में स्कूल गई किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। 28 जनवरी को उनकी बेटी स्कूल जाने की बात बोलकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। घर में जांच करने पर पता चला कि वह अपने साथ आधार कार्ड और बैंक की पासबुक भी लेकर गई है। स्कूल में पता किया तो उसके स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि टीम को किशोरी का पता लगाने में लगाया गया है। जल्द ही उसे बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.