स्कूल गई किशोरी को उठा ले गया युवक
गंगापार, मई 24 -- 18 मई को सुबह स्कूल को निकली छात्रा अवकाश के बाद भी घर नहीं लौट सकी। उसके घर न लौटने पर परिजन अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो खोजबीन में जुट गए। परिजनों के पता करने पर स्कूल के आसपास रहने वालों से जानकारी मिली कि उसे सिकरा ऊंचडीह गांव का संतोष कुमार गुप्ता पुत्र फग्गू गुप्ता बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर कहीं चला गया। घटना की जानकारी होने पर छात्रा के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, वह संतोष कुमार गुप्ता के घर सिकरा गांव पहुंच बेटी के बारे में जानकारी करने लगे, तो पता चला कि युवक घर पर मौजूद नहीं है। छात्रा की मां थाने पहुंच गई। पुलिस को भगा ले जाने की तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.