बुलंदशहर, जुलाई 23 -- क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।किशोरी की बरामदगी नहीं होने से हत्या की आशंका जताई है। जिससे परिवार चिंतित है। गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 जुलाई को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक ओम अपने सहयोगियों के साथ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री को बंधक बनाकर रखा गया है।उसके साथ कोई गंभीर अनहोनी ...