स्कूल गईं दो छात्राएं लापता, जांच में भिवंडी पहुंचने की पुष्टि
प्रयागराज, अगस्त 8 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों बाजार स्थित एक स्कूल से शुक्रवार को कक्षा नौ की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। शनिवार को पुलिस को छानबीन में पता चला कि दोनों छात्राएं महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंच गई हैं। घटनाक्रम के अनुसार, किशोरी के पिता रोज की भांति जब बेटी को स्कूल लेने पहुंचे, तो वह नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली भी गायब है। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों ने सरायइनायत थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि एक किशोरी के रिश्तेदार भिवंडी (महाराष्ट्र) में रहते हैं। दोनों सहेलियां लंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.