स्कूल गईं तीन छात्राएं लापता, पुलिस ने कुछ घंटों में किया बरामद
उन्नाव, जुलाई 24 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से उच्च प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गईं तीन छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों छात्राओं को कानपुर के बुद्धा पार्क से सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी संदीप मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्राओं की लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर टीम तत्काल कानपुर पहुंची, जहां बुद्धा पार्क से तीनों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से हुई लापता इसके बाद पुलिस छात्राओं को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.