स्कूल खुलने से पहले वाहनों के मानक करें पूरे: डीएम
बदायूं, जून 30 -- बदायूं। डीएम अवनीश राय ने सोमवार के लिये कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक की। जिसमें डीएम ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि स्कूल खुलने से पहले वाहनों के मानक पूरे कर लिये जाये।एआरटीओ हरिओम गौतम ने बताया कि जिले में 53 स्कूल वाहनों की फिटनेस फेल है, 28 के परमिट समाप्त एवं लगभग 80 ऐसे स्कूली वाहन हैं जो अपनी निर्धारित आयु सीमा 15 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। डीएम ने प्रबंधकों एवं प्रधानचार्यों को निर्देशित किया कि एक जुलाई को स्कूल खुलने से पहले अपने वाहनों के संचालन संबंधी मानक पूरे कर लें। यदि इसके बावजूद भी प्रपत्र एवं मानक पूर्ण किया बिना वाहन संचालित पाया जाता है तो वाहन और स्कूल दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसके लिए स्कूल प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.