उरई, मार्च 31 -- उरई। इस साल स्कूल खुलते ही नौनिहालों के हाथों में पुस्तकें होंगी। एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है। कक्षा एक से आठवीं की 98% किताबें बीआरसी पहुंचा दी गई हैं। हर साल स्कूल खुलने के बाद किताब वितरण में लेट लतीफी से बच्चों की पढ़ाई चौपट होती थी। देर से किताब बच्चों को वितरण होने के कारण एक से आठवीं के नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। वहीं इस बार शासन प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने समय से बच्चों को पुस्तक देने की तैयारी पूरी कर ली है। जनपद के सभी आठ ब्लॉक संसाधन केंद्रों में कक्षा एक से आठवीं की 98% किताबें भेजी जा चुकी हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्र से विद्यालयों में पुस्तक पहुंचाई गई हैं। माधौगढ़ ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने अपनी देखरेख में ब्लॉक संसाधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.