धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कैंपस में किताब की बिक्री करने का आरोप लगने के बाद निर्मला पब्लिक स्कूल गोविंदपुर को डीईओ अभिषेक झा ने शोकॉज किया है। डीएसई को स्कूल का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण की ओर से पारित न्यायादेश के अनुसार सभी विद्यालयों को अपने परिसर के अंदर छात्रों को पुस्तक का विक्रय पूर्णत: वर्जित किया गया है। बताते चलें कि डीईओ ने स्कूल प्राचार्य को जारी पत्र में कहा है विद्यालय के जमीन संबंधी कागजात, विद्यालय की एनओसी, विद्यालय परिसर में पुस्तक विक्रय संबंधी लगाए गए आरोपों का बिंदुवार साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण 24 घंटे में उपलब्ध कराएं। वहीं दूसरी ओर बुधवार को झारखंड अभिभावक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में डीडीसी सन्नी रा...