प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- संग्रामगढ़। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी इलाके के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 21 अगस्त को सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी बेटी को अमित पटेल शादी झांसा देकर बहका फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने अमित पटेल निवासी कोड़री धरई सलोन रायबरेली को नामजद कर कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...