स्कूल को निकली छात्रा को अगवा करने में 7 वर्ष की सजा
मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधुबनी,विसं। स्कूल के लिए घर से निकली आठवीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दोषी करार दिए गए आरोपित सूरज मंडल को कोर्ट ने सात वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार त्यागी ने फैसला सुनाया। अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी मधु रानी ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। स्पेशल पीपी ने बताया कि न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं में सजायाफ्ता को 12 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में एक लाख रुपए भुगतान करने का भी आदेश दिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से क्षतिपूर्ति भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता सूरज मंडल लखनौर आरएस ओपी क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.