अमरोहा, मई 22 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में बीते शनिवार को छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्कूल प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व सहायक अध्यापक गौरव नागर के बीच मारपीट के मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। यशपाल सिंह को अमरोहा व गौरव नागर को जोया ब्लाक के बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह ने रहरा थाने में दी तहरीर में कहा था कि शनिवार को स्कूल में मौजूद सहायक अध्यापक गौरव नागर से बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा तो ग्राम प्रधान हरिराज की मौजूदगी में गाली-गलौज के बाद उन्होंने मुझसे मारपीट कर दी। अपने गांव के लोगों को फोन कर बुलाने की धौंस देते हुए जान से...