नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बढ़ती आबादी एवं आवासीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए आग से बचाव को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। सोमवार को दमकल अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी दी। आशीष सूद ने दमकल अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग अतिसंवेदनशील स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं रेन बसेरों की नियमित समीक्षा करे तथा उनका फायर ऑडिट सुनिश्चित करे। ऐसे स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण उन्होंने निर्देश दिए कि राजधानी में बढ़ती आबादी क...