लखनऊ, अप्रैल 22 -- जनगणना का पहला चरण सात से 21 मई तक संचालित होगा। इस दौरान स्वगणना होगी जिसके बारे में स्कूल, कॉलेजों से लेकर आरडब्ल्यूए और मोहल्ला समितियों तक जानकारी दी जाएगी। इस चरण की तैयारी बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में स्वगणना की तैयारियों, कार्ययोजना और इसके क्रियान्वय से जुड़े तकनीकी बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से स्वगणना में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.