स्कूल-कॉलेजों में दो दिन मनाया जाएगा आजादी का जश्न
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। इस बार स्कूल-कॉलेजों में देश की आजादी का जश्न दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल-कॉलेज के हेडमास्टर और शिक्षक इसकी तैयारियां पहले से कर लें। स्कूल-कालेजों में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के स्वतंत्रता संग्राम व विभाजन के दौरान विस्थापन की पीड़ा और अपने प्राण गंवाने वाले शहीदों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। दूसरे दिन 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.