स्कूल-कॉलेजों के पास तंबाकू बेचने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई
देवघर, जून 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मैराथन बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की व्यापक बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने आगामी 28 जून से 30 जून 2026 तक जिले में चलाए जाने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सिविल सर्जन और चिकित्सकों की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी और मेडिकल टीमें जमीनी स्तर पर उतरकर कार्य करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.