हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 20 -- बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार को जारी आदेश में उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। विद्यालय एवं चहारदीवारी के बीच शराब की बोतल, बीयर केन मिला है। साथ ही विद्यालय परिसर में मादक द्रव्य के प्रयोग का भी आरोप लगा है। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार गौतम को निलंबित कर जांच बैठा दी है। बीएसए कार्यालय के अनुसार बीईओ परसरामपुर ने 19 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज का निरीक्षण किया।स्कूल कैंपस में शराब-बीयर की बोतलें इस दौरान अध्यापक उपस्थित पंजिका से पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार गौतम आठ अगस्त से लगातार अनुपस्थित हैं। वह एफएलएन के प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे।बीईओ ने ए...