नई दिल्ली, मार्च 27 -- आजकल हर किसी के सिर पर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने का भूत सवार है। सड़क हो, बाजार हो या फिर कोई भी सार्वजनिक जगह, लोग अपने स्मार्टफोन के कैमरे के सामने तरह तरह के करतब करते नजर आ ही जाते हैं। लेकिन जब यह शौक शिक्षा के मंदिरों यानी स्कूलों की दहलीज पार करके क्लासरूम तक पहुंच जाए, तो यह एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। इसी बढ़ती हुई डिजिटल डिस्ट्रेक्शन पर लगाम कसने और स्कूलों में पढ़ाई का एक बेहतरीन और अनुशासित माहौल सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद प्रशासन ने एक बेहद अहम और सख्त कदम उठाया है। फरीदाबाद जिला शिक्षा विभाग ने एक कड़ा फरमान जारी करते हुए स्कूल के समय के दौरान छात्रों, शिक्षकों और यहां तक कि स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा रील्स या किसी भी तरह के शॉर्ट वीडियो बनाने पर पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.