स्कूल कैंपस में प्रिंसिपल और पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या; सुल्तानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड
संवाददाता, सितम्बर 30 -- यूपी के सुल्तानपुर में स्कूल परिसर में बने आवास में सो रहे शिक्षक की पत्नी समेत बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। कादीपुर थाना क्षेत्र के कुंभी डढ़िया गांव के पास सोमवार रात हुई वारदात का पता मंगलवार सुबह चला। स्कूल का चालक चाभी लेने शिक्षक के आवास पर पहुंचा तो कमरे में खून से लथपथ मुकेश कुमार सिंह उर्फ रम्मू (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह के शव पड़े थे। शवों के पास ही हत्या में इस्तेमाल खून से सना फावड़ा और कुल्हाड़ी पड़ी मिली। दंपत्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। एसपी विनीत जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.