लखीमपुरखीरी, मई 21 -- मोहम्मदी ब्लाक क्षेत्र के गांव दिस्तापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के डांस पार्टी का आयोजन किया। यहां डांसर को बुलाकर अश्लील गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विद्यालय के इंचार्ज ने आयोजक के खिलाफ चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं घटना की भनक लगते ही एसडीएम ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह के अनुसार विद्यालय के पड़ोस आंगनबाड़ी केंद्र में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, जिसके चलते विद्यालय परिसर की चाबी मजदूरों के पास थी। यह भी पढ़ें- स्पष्टीकरण: प्रभारी एचएम स्कूल में अर्द्धनग्न अवस्था में करा रहे है मालिश बिना परमिशन के गांव के लोगों द्वारा परिसर के भीतर पंडाल लगाकर डांस पार्टी कराई। क...