स्कूल के सामने वंदे भारत से कटा 9 साल का छात्र, परिवार के आरोप- शिक्षकों ने अपमानित करके भगाया था
हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 18 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रयागराज के इरादतगंज स्थित सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के ठीक सामने मंगलवार सुबह वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से कक्षा तीन के नौ वर्षीय छात्र मोहम्मद यजदान की मौत हो गई। इस पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विद्यालय में जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। तहरीर के अनुसार घनश्यामदास का पूरा, करमा निवासी मुस्तकीम आलम अपने तीन बेटों में सबसे छोटे यजदान को स्कूल के गेट पर छोड़कर घर के लिए निकले ही थे कि रास्ते में उन्हें बेटे की ट्रेन से कटने की खबर मिली। बालक का ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख कर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि यजदान विलंब से पहुंचा था तो स्कूल स्टाफ ने उसे अपमानित कर भगा दिया, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.