स्कूल के सामने चलती कार में आग लगी
नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में विशटाउन पुलिस चौकी के पास स्कूल के सामने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रही महिला ने बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी सुमित राजपूत की पत्नी श्रुति अपनी बेटी को लेने के लिए सेक्टर-132 स्थित निजी स्कूल आईं थीं। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंचीं तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। पहले तो उन्हें लगा कि शायद हल्की दिक्कत है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में धुआं बढ़ गया और इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। आग को बढ़ता देखकर वह घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और तुरंत कार से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर पहुंच गईं। स्कूल के बाहर कई अन्य अभिभावक भी अपने बच्चों को लेने आए थे। अचानक कार में आग लगने से वहां अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.