गाजीपुर, फरवरी 12 -- रेवतीपुर। सुहवल थाने की पुलिस को बुधवार को बकरी चोरी के आरोपी गुड्डू राम उर्फ संजय राम निवासी ग्राम ढढ़नी रणवीर राय को मेदनीपुर स्थित निजी स्कूल के समीप हाइवे किनारे से उस समय दबोच लिया। वह फरार होने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच हजार रुपये नगद बरामद किए गए। कुछ महीने पहले आरोपी ने गांव में बगल में बंधी बकरी चोरी कर उसे बेच दिया था। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.