रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के शिक्षा सचिव से आग्रह किया है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। खासकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है। यह भी पढ़ें- आजसू ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग रखी अजय राय ने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी में स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम लेने जैसा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.